CG- मां के दरदबार में चोरी : मां भवानी दुर्गा पूजा पंडाल में चोरों ने बोला धावा, दान पेटी से नकदी की पार, मचा हड़कंप…..

सूरजपुर।सूरजपुर। जिले के नवापारा स्थित मां भवानी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर पंडाल का पर्दा फाड़कर अंदर घुसे और वहां रखी दान पेटी से करीब 10 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। वारदात के बाद चोर दान पेटी को सड़क के दूसरी ओर फेंककर मौके से भाग निकले।
पर्दा फाड़कर पंडाल में घुसे चोर
जानकारी के मुताबिक, नवापारा में मां भवानी दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित पंडाल में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पंडाल का पर्दा फाड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी दान पेटी को निशाना बनाया।
दान पेटी से नकदी निकालकर भागे
चोर दान पेटी में रखे करीब 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि नकदी निकालने के बाद दान पेटी को सड़क के दूसरी ओर फेंक दिया गया। घटना सूरजपुर जिले के नवापारा की हैबताया जा रहा है कि चोर दान पेटी से करीब 10 हजार रुपये निकालने के बाद उसे सड़क के दूसरी ओर फेंककर फरार हो गए।



