छत्तीसगढ़धमतरी

CG नरहरा वाटरफॉल में मची अफरा-तफरी, तेज बहाव में बहे दो युवक बाल-बाल बचे…!

Chhattisgarh धमतरी जिले के प्रसिद्ध नरहरा वाटरफॉल में रविवार को उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब नहाने के दौरान दो सैलानी पानी के तेज बहाव में बहने लगे। गनीमत रही कि दोनों युवक वहां लगी रेलिंग के सहारे रुक गए, जिससे उनकी जान बच गई।

दरअसल, बारिश के मौसम में नरहरा वाटरफॉल की खूबसूरती देखने के लिए धमतरी समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। रविवार को भी यहां काफी भीड़ थी। इसी दौरान कुछ सैलानी पानी के तेज बहाव के बीच नहाने उतर गए।

https://www.instagram.com/reel/Db3HeYSvnFp/?igsh=b2l5YWdyNnYzYjM0

नहाने के दौरान अचानक दो युवक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बहने लगे। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, दोनों युवक पानी में लगी रेलिंग के सहारे रुक गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

नरहरा वाटरफॉल में बारिश के दौरान पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। इसके बावजूद कई सैलानी सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए खतरनाक स्थानों पर जाकर नहाते नजर आते हैं।

सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को वाटरफॉल क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और निगरानी व्यवस्था बढ़ानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

एक छोटी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में सैलानियों को भी तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने और नहाने से बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button