छत्तीसगढ़

CG – सांदीपनी पब्लिक स्कूल के इन बच्चों नें 10वीं में शानदार परिणाम ला कर किया पालकों व शिक्षकों कों गौरवान्वित जानें पढ़े पूरी ख़बर

मस्तुरी//साल भर बच्चे जिसकें लिए लगातार मेहनत करते हैँ दिन रात एक कर के पढ़ाई करतें हैँ हव समय आ गया और 15 फरवरी बुधवार को सी.बी.एस.ई द्वारा कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम भी घोषित भी कर दिया गया।

जारी किए गए परीक्षा परिणाम में सांदीपनी पब्लिक स्कूल पेंड्री,मस्तुरी के बच्चों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जहाँ विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं का शानदार रहा छात्र अक्षत सिंह पिता रविकांत सिंह, 94.2 प्रतिशत, छात्रा सौम्या सोनी पिता मुरली मनोहर सोनी 93.6 प्रतिशत तथा अन्य छात्र हर्षित साहू पिता अशोक कुमार साहू 84 प्रतिशत, पुष्पेन्द्र साहू पिता राजकुमार साहू 83.6 प्रतिशत, नीरज कुमार साहू पिता योगेश्वर साहू 83.6 प्रतिशत, निधी टंडन पिता सुनील कुमार टण्डन 83.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।

विद्यार्थियों के सफलता पर प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का उद्‌देश्य सदैव शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर परिणाम हेतु अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है। जिससे बच्चों के सुघड़ भविष्य का निर्माण किया जा सके। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ सांदीपनी एकेडमी के चेयरमैन महेन्द्र चौबे, आंतरिक समन्वयक सेन्खातिर सेल्वी,प्रशासनिक प्रमुख विनीत चौबे व संजीव साहू ने भी विद्यार्थियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button