Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG- TI सस्पेंड ब्रेकिंग : आईजी ने टीआई को किया सस्पेंड, इस वजह से गिरी निलंबन की गाज …

बिलासपुर। कोनी टीआई ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपियों के पुराने मामलों की जानकारी कोर्ट में पेश नहीं किया। इसके कारण आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई। इसे गंभीर चूक व लापरवाही मानते हुए आईजी डा संजीव शुक्ला ने कोनी टीआई नवीन देवांगन को निलंबित कर दिया है।

कोनी क्षेत्र के लोफंदी गांव में कुछ दिनों पहले महुआ शराब पीने से मौत का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद एसपी रजनेश सिंह ने अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर सात लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया। पुलिस ने आरोपियों के पुराने मामलों की जानकारी अपनी जांच में शामिल नहीं किया। इधर आरोपियों ने न्यायालय में जमानत के लिए आवेदन लगाया। इसकी सुनवाई करते हुए न्यायालय ने सात आरोपित को जमानत दे दी।

मामला आईजी संजीव शुक्ला के संज्ञान में आया। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए कोनी टीआई को फटकार लगाई। गंभीर लापरवाही मानते हुए कोनी टीआई नवीन देवांगन को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र बिलासपुर तय किया गया है।

Related Articles

Back to top button