Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – बलीराम के जन्मतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन, दो दिवसीय हरि कथा संकीर्तन का आज समापन…

बलीराम के जन्मतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन

दो दिवसीय हरि कथा संकीर्तन का आज समापन

जगदलपुर। पूर्व सांसद ब्रह्मलीन बलीराम कश्यप के जन्मतिथि पर आज शहर के पावर हाउस चौक के पास स्थित बलीराम कश्यप के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि
कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफिरा साहू सहित समस्त पार्षदगण, पूर्व पार्षद, पार्टी के कार्यकर्ता इसमें सम्मिलित हुए।

बलीराम कश्यप के छाया चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने एक एक कर उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संगोष्ठी में लोगों ने पूर्व सांसद बलीराम कश्यप के जीवन परिचय पर विस्तृत से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में त्रिवेणी रंधारी, सुधा मिश्रा, रंजिता पाणिग्रही, उमा मिश्रा, प्रमिला कपूर, रोशन सिसोदिया, योगेंद्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, शक्ति सिंह चौहान, आनंद मोहन मिश्रा, रजनीश पाणिग्रही, मनीष पारख, कौशिक शुक्ला, रंजीत पांडे, योगेंद्र कौशिक, लक्षण झा, पंकज आचार्य, शशि नाथ पाठक, गोविंद ईनाणी, प्रकाश झा, राकेश तिवारी, अनिल लुक्कड़, रोशन झा, संजय उपाध्याय, अमर झा, अतुल सिम्हा, परेश ताटी, सूरज श्रीवास्तव, अमर यदु, मनोज ठाकुर,ममता राणा, गीता नाग, किरण सेन, रानी चेरपा, बिजली, अनीता श्रीवास्तव, लक्ष्मी कश्यप सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

10 मार्च को बलीराम के पुण्यतिथि व 11 मार्च को जन्मतिथि के मौके पर हर साल विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष बलीराम की स्मृति में निवास स्थान फरसागुड़ा (भानपुरी) में 2 दिवसीय हरि कथा संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसका समापन आज शाम को 5 बजे किया जाएगा।

कश्यप परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूरे संभाग से लोग पहुंचे। रामायण मंडली और सत्संग समिति द्वारा जीवंत प्रस्तुति का भी लोगों ने आनंद लिया। जगदलपुर सहित फरसागुड़ा में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता भी पहुंचे और दादा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button