छत्तीसगढ़

CG Train Cancelled : दिसंबर में 10 जोड़ी मेमू-पैसेंजर ट्रेनें रहेगी रद्द, कई एक्सप्रेस बिलासपुर में होंगी शॉर्ट-टर्मिनेट, सफर से पहले जरूर देख लें ये लिस्ट….

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR द्वारा रेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने और भविष्य की यातायात जरूरतों को पूरा करने के लिए तेज गति से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाले इस व्यस्त रेल कॉरिडोर के पूरा होने से मार्ग की क्षमता बढ़ेगी, यात्री व माल गाड़ियों का प्रबंधन बेहतर होगा और समयबद्ध परिचालन को गति मिलेगी। साथ ही भविष्य में नई ट्रेनों के लिए अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

निर्माण कार्य को गति देने के लिए बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग NI कार्य और चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने का काम किया जाएगा। इन तकनीकी कार्यों के चलते दिसंबर में कई ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें।

ये मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

6 से 17 दिसंबर 2026: 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर, 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर और 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

7 से 18 दिसंबर 2026: 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर और 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

7 से 18 दिसंबर 2026: 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर और 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर का परिचालन रद्द रहेगा।

बीच स्टेशनों पर समाप्त और प्रारंभ होने वाली गाड़ियां

7 से 18 दिसंबर 2026: 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त और वहीं से प्रारंभ होगी; यह झारसुगुड़ा-बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।

7 से 18 दिसंबर 2026: 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से प्रारंभ होगी और कोरबा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

6 से 17 दिसंबर 2026: 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी; बिलासपुर-कोरबा के बीच रद्द रहेगी।

7 से 18 दिसंबर 2026: 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर से प्रारंभ होगी; कोरबा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

10 व 12 दिसंबर 2026: 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।

12 व 14 दिसंबर 2026: 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से प्रारंभ होगी और रायगढ़-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनें

10 से 14 दिसंबर 2026: 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 3 घंटे और 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

11 से 15 दिसंबर 2026: 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस और 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 2-2 घंटे देरी से चलेंगी।

10 से 12 दिसंबर 2026: 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 9 घंटे देरी से रवाना होगी, जबकि 12 से 14 दिसंबर 2026 को 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से चलेगी।

11 व 12 दिसंबर 2026: 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।

14 दिसंबर 2026: 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट देरी से और 15 दिसंबर 2026 को 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस 4 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

13, 14 व 15 दिसंबर 2026: 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस और 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस 1-1 घंटे देरी से रवाना होंगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था

स्थानीय यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 7 से 18 दिसंबर 2026 तक 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है, ताकि दैनिक व क्षेत्रीय यात्रियों को आवागमन में राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button