छत्तीसगढ़

CG – स्कूल से निकलीं 10वीं की दो छात्राएं, फिर नहीं पहुंचीं घर! अचानक लापता होने से मचा हड़कंप, अपहरण का केस दर्ज

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के महामाया नगर वार्ड क्रमांक 64, बिरकोना में स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचीं, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एक साथ दो नाबालिग छात्राओं के गायब होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों की शिकायत के आधार पर कोनी थाना पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कर छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस स्कूल से लेकर आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रही है, साथ ही छात्राओं के स्कूल से निकलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल दोनों छात्राओं के लापता होने की वजह और उनके संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए छात्राओं का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button