छत्तीसगढ़

CG – केंद्रीय राज्य मंत्री को भरी सभा में आया गुस्सा, CM0 की जमकर ली क्लास, बोले- काम तो करना पड़ेगा, नहीं तो…..

बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को गुस्सा आ गया। तखतपुर नगर पालिका सीएमओ की भरी सभा में जमकर क्लास ले ली। नाराज मंत्री ने सीएमओ से दोटूक कहा, काम तो करना पड़ेगा, नहीं तो कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। मंत्री के कड़े तेवर को लेकर अफसरशाही और सियासत में चर्चा शुरू हो गई है।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कामकाज को लेकर देशभर में भाजपाशासित राज्यों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज को आमजनता के बीच राज्य सरकार के मंत्री,विधायक, सांसदों के अलावा पार्टी के पदाधिकारी रख रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कामकाज को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदर्शनी लगाई गई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल में पहुंचने के बाद उनको पार्टी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी, इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सूचना और आमंत्रण तखतपुर नगरपालिका के द्वारा नहीं दी गई है। एक तरह से उपेक्षा कर दी गई है। बस फिर क्या था, मंत्री की नाराजगी बढ़ गई। भरी सभा में नगरपालिका के सीएमओ अमरेश सिंह की क्लास लेना शुरू कर दिया। नाराज मंत्री तोखन ने सीएमओ से पूछा, आपने हमे बुलाया क्या, फिर खुद कहा, आपने हमें नहीं बुलाया है, हम अपने से होकर आए हैं। सीएमओ से पूछा, स्थानीय विधायक व जनप्रतिनिधियों को आपने आमंत्रण क्यों नहीं दिया, उनको बुलाया क्यों नहीं। इस सवाल के साथ ही विकास कार्यों को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी। वे बोले सांसद बनने के बाद जब पहली बार तखतपुर आए थे तब शहरवासियों की मांग पर 25 लाख रुपये मंच निर्माण कार्य के लिए दी थी।

काम हो पाया या नहीं। सीएमओ ने कहा, नहीं हो पाया है। इतना सुनते ही मंत्री की नाराजगी बढ़ गई। मैं पैसा दिया है और आजतलक काम नहीं हो पाया है, तब बाकी विभाग कैसे चलता होगा। कैसे चलाते हैं। यह समझ में आ रहा है। नाराज मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, समय पर काम पूरा कराने की आदत डालें, काम नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button