Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – जल आवर्धन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, महापौर ने किया निरीक्षण…

जल आवर्धन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, महापौर ने किया निरीक्षण

जगदलपुर। शहर में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत प्रमुख पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बीते लम्बे समय से कुछ वार्डों में जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम महापौर संजय पाण्डे ने आज नगर निगम के जनप्रतिनिधियों व आयुक्त के साथ मौके पर पहुँचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संजय पाण्डे ने संबंधित को निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता पर लेकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को और अधिक असुविधा का सामना न करना पड़े।

महापौर ने बताया शहर के अलग- अलग चार स्थानों पर जल आवर्धन योजना के तहत बिछाए गए पाइप लाईन क्षतिग्रस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। इस बात की जानकारी उन्हें मिलते ही वह अपनी टीम के साथ सबसे पहले स्थानीय सर्किट हॉउस डीजी बंगला के सामने पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मरम्मत कार्य 2 दिन के अंदर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मालूम हो कि सर्किट हाऊस रोड, सांसद निवास के सामने, पावर हाउस चौक व फिल्टर प्लांट इन चार स्थानों पर पाईप लाईन छतिग्रस्त हो जाने से लंबे समय से यहाँ पेयजल आपूर्ति बाधित है। पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी की आपूर्ति भी की जा रही है। नगर निगम आम नागरिकों से अपील करता है कि वे धैर्य बनाए रखें, निगम पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है और जल्द ही जल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद उमा मिश्रा, पितामह नायक, रोशन सिसोदिया, गौतम पाणिग्रही उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button