छत्तीसगढ़

CG – मातम में बदली शादी की खुशियां : बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 8 की हालत गंभीर, मौके पर मची चीख पुकार…..

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से सड़क हादसे को बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूसपाल गांव के पहाड़ी क्षेत्र में बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी पिकअप वाहन एक गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। इसी दौरान पूसपाल गांव के पहाड़ी मार्ग पर वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button