छत्तीसगढ़

CG – घर में घुसकर महिला से हैवानियत : इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बुझाई हवस, फरार आरोपी को पुलिस ने ऐसे धर दबोचा…..

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, लंबे समय से फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार ग्राम अमेराडीह का निवासी है। उसके खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि आरोपी ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि पीड़िता घर में अकेली रहती थी। आरोपी ने उसकी इस स्थिति का फायदा उठाया और मौका पाकर घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश में मालखरौदा पुलिस लगातार जुटी हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश कर ही रही थी और आखिरकार उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 296, 351(3) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button