छत्तीसगढ़

CG – पति की मौत का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाई पत्नी, फांसी लगाकर दे दी जान, तीन दिन में दो अर्थियां उठने से पसरा मातम…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पति की करंट से मौत के सदमे में पत्नी ने आत्महत्या कर ली। महिला की लाश उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु कर दी है। यह घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में रहने वाले रामनारायण केंवट की शादी 4 साल पहले सुनीता बाई केंवट से हुई थी। बीते 17 मई को रामनारायण घर में टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

पति की मौत के बाद पत्नी सुनीता गहरे सदमे में चली गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी। इस बिच उसने घर के कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button