Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG-पत्नी की हत्या : शराब पीने से रोका तो हैवान बना पति, पत्नी के सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार…..

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमुंडी में शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। नशे में धुत आरोपी ने विवाद के दौरान पत्नी के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक, 36 वर्षीय चम्मन लाल साहू शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था। पत्नी किरण साहू ने जब उसे शराब पीने से मना किया, तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे का हथौड़ा उठाया और पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी मगरलोड पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया, जहां महिला का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही के निर्देश पर मगरलोड पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका नक्शा तैयार किया और परिजनों व गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी चम्मन लाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान मिले मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे का हथौड़ा बरामद कर जब्त कर लिया। इसके साथ ही घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य भी पुलिस ने जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपी चम्मन लाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button