Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – कर्रा में युवकों से चाकू की नोंक पऱ लूट करने वाले आरोपी चढा मस्तुरी पुलिस के हत्थे जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजीव कौशिक थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनाक 02.09.2026 को अपने दोस्त निरंजन कौशिव व राज केंवट के साथ मोटर सायकल में गतौरा कोलवाशरी ड्यूटी जा रहा था कि शाम करीबन 05.40 बजे करो रेल्वे अडर ब्रिज के नीचे पहुंचा था कि उसी समय फरहदा की ओर से आ रही स्कूटी में सवार दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रोक कर अपने स्कूटी के डिक्की से एक धारदार चाकू निकाल कर चाकू दिखाकर गाली गलौज करते हुए राज केंवट के आईफोन मोबाईल को छिनने लगा तब प्रार्थी एवं उनके साथियो के द्वारा विरोध करने पर दोनों अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गाली गलौज करते हुए धारदार चाकू से वार कर राज केंवट आईफोन कपनी किमती 40000 रू को लूट कर वहां से भाग गये थे मारपीट करने से प्रार्थी राजीव कौशिक एवं उसके साथी निरंजन कौशिक राज केंवट के गर्दन एवं बाये भुजा में चोटो आयी थी।

घटना दिनांक से ही फरार 02 अज्ञात आरोपियों की पुलिस द्वारा लगातार पता-तलाश की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी पुलिस एवं एसीसीयू बिलासपुर की टीम द्वारा फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी करते हुए जगह-जगह सी सी.टी.व्ही फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले के एक आरोपी तक पहुँचकर आरोपी राजकुमार ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी शिवम पिता कांति निवासी देवरीडीह थाना तोरवा के साथा मिलकर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक नग धारदार चाकू तथा लूटा गया एक एप्पल कंपनी का मोबाईल को जप्त किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 04.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले की एक अन्य आरोपी शिवम फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

गिरफ़्तार आरोपी का नाम…

01 राजकुमार ध्रुव पिता संतोष ध्रुव उम्र 27 साल निवासी बुटापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर।

घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू एवं लूटा गया एक मोबाईल एप्पल कंपनी की बरामद।

Related Articles

Back to top button