छत्तीसगढ़

CG- अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने महिला ने पिया जहर, फिर जो हुआ….50 हजार रुपए मांगने का लगा गंभीर आरोप….

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के सिउड गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। धान खरीदी केंद्र के पास चल रही कार्रवाई का एक महिला ने विरोध किया। इसी दौरान नाराज महिला ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

महिला ने गांव के उपसरपंच, धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक सहित तीन लोगों पर मकान नहीं तोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। घटना के बाद तहसीलदार और कार्रवाई करने पहुंची टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

दरअसल, विजय कुमारी धीवर अपने परिवार के साथ धान खरीदी केंद्र के पास छोटी सी झोपड़ीनुमा मकान में रहती है। महिला का आरोप है कि मकान बनाने के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और पैसे नहीं देने पर मकान तोड़ने की धमकी दी जा रही थी।

जेसीबी लेकर मकान तोड़ने पहुंचे लोगों से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक पी लिया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि आसपास कई बड़े मकान अतिक्रमण कर बने हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ उनके मकान पर की जा रही है।

Related Articles

Back to top button