Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के उपलक्ष्य में किया गया, इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) बस्तर ब्रांच द्वारा निःशुल्क मुख, दंत जांच शिविर एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन गुरुवार को संजय मार्केट के पास में किया गया, आयोजन के मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे रहे…

जगदलपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) बस्तर ब्रांच द्वारा निःशुल्क मुख, दंत जांच शिविर एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन गुरुवार को संजय मार्केट के पास में किया गया। यह आयोजन वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के उपलक्ष्य में किया गया है। इस आयोजन के मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे रहे।

शिविर में आईडीए बस्तर ब्रांच के वरिष्ठ और जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। जिसमें मरीजों की मुफ्त दंत जांच की गई एवं निःशुल्क परामर्श दिया गया। दांतों और मुख की संपूर्ण जांच, मौखिक स्वास्थ्य संबंधी समाधान शिविर में किया गया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में दवा वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी मेंबर लक्षण झा, पंकज आचार्य, रितेश सिन्हा, मनोज ठाकुर उपस्थित रहे।*
*इस शिविर में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक लागू, सचिव डॉ. विकास दीवान, पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुपर्णा कोस्टा साव, कोषाध्यक्ष डॉ. शब्बीर हसन, उपाध्यक्ष डॉ. आशा दुल्हानी,डॉ. आशुतोष शुक्ला,डॉ. युगल अग्रवाल, डॉ. दीक्षा झाड़ी, डॉ. एन.के. कौशल , डॉ. कृष्णमूर्ति, डॉ. अभिलाष एल, डॉ. स्पंदना, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. आशा गुप्ता, डॉ. रीना मोरला, डॉ नीलम सिंह, डॉ कृतिका मुंद्रा, डॉ. शिबानी सारंगी, डॉ. वहीदा रहमान, डॉ. विनोद तथा अन्य सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button