छत्तीसगढ़

CG – महिला वकील के साथ दरिंदगी : धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट, पहचान छिपाने पत्थर से कुचला चेहरा, अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश……

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बीते दिनों डैम के किनारे जंगल में एक अज्ञात युवती की निर्वस्त्र लाश मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अर्धनग्न हालत में मिली युवती की लाश की पहचान हो गई है। 31 साल की युवती लैलूंगा ब्लॉक के गांव की रहने वाली थी और पेशे से वकील थी। रागयढ़ जिला अधिवक्ता संघ की सदस्य थी। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

घटना स्थल पर युवती के कपड़े बिखरे हुए थे। चेहरा कुचला हुआ था। गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले है। पुलिस ने मारपीट के बाद हत्या की आशंका जताई है। अधिवक्ता संघ ने SSP को ज्ञापन सौंपकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की थी। मृत युवती की बहन बेंगलुरु से रायगढ़ पहुंची। उसने बताया, दीदी का फोन एक दिन बंद था, अचानक फोन चालू हुआ और कोई दूसरी लड़की उसकी आवाज में बात कर रही थी। उसके बाद हमें सीधे डेडबॉडी मिलने की जानकारी मिली।

जानिए पूरा मामला

12 मई मंगलवार की शाम को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह डैम के पास जंगल में अर्धनग्न हालत में युवती की लाश मिली थी। इसकी सूचना तत्काल पूंजीपथरा पुलिस को दी गई। युवती की डेडबॉडी औंधे मुंह जमीन पर पड़ी थी। शव के पास उसके कपड़े भी बिखरे मिले।

पुलिस जांच में सामने आया है, युवती की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था। मृतका के गर्दन के पीछे धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले हैं। पुलिस हत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है।

मृत युवती की बहन ने बताया, उसने 12 मई को अपनी बहन को फोन किया था, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। 13 मई को फोन ऑन हुआ तो किसी दूसरी लड़की ने कॉल उठाया। उस लड़की ने कहा कि दीदी सो रही है। फिर दीदी की आवाज में बात करने की कोशिश की।

अधिवक्ता संघ ने लिया निर्णय, आरोपी की नहीं करेंगे पैरवी

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी ने बताया, सभी सदस्य एसपी से मिले और साथी अधिवक्ता की हत्या की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया, युवती ने जनवरी 2026 में जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता ली थी। वह जूनियर अधिवक्ता होने के कारण अपने काम में व्यस्त रहती थी।

अधिवक्ताओं ने मांग की है, आरोपी की जल्द पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, इस मामले में आरोपी की पैरवी नहीं करेंगे और बाहर से कोई वकील पैरवी करता है तो उनसे भी ऐसा न करने का अनुरोध किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button