मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG – महिला की मिली लाश : विधवा महिला की खून से लथपथ मिली लाश, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस…..

On: February 12, 2025 7:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम लैंगी में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतिका कंचन बाई 45 वर्ष पिछले एक महीने से गांव में एक मकान निर्माण का काम कर रही थी। उसी अधूरे मकान में उसका शव मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और संदिग्ध के तौर पर महिला के बड़े भाई के साले को गायब बताया जा रहा है।

बता दें कि मामला पसान थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों के मुताबिक कंचन बाई अपने बड़े भाई के साले के साथ गांव आई थी। घटना के बाद वह व्यक्ति गायब हो गया है। मृतिका के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को हत्या का संदेह है। बताया जा रहा है कि ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार 60 वर्ष के यहां मकान बन रहा था, जहां कंचन बाई काम कर रही थी।

घटना वाले दिन धिरन अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। कंचन बाई अकेली मकान में सो रही थी। ग्रामीणों ने मकान में उसकी खून से लथपथ लाश देखी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसके रिश्तेदार कर सकते है जो घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें