CG – मस्तूरी के कुकुर्दीकला में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस महिलाओं से बच्चों तक सम्मानित सरपंच प्रभौतिन कृपाल पैकरा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ संपन्न पढ़े पुरी ख़बर
बिलासपुर//जिले की मस्तूरी विधानसभा के अंतिम छोर में शिवनाथ नदी के किनारे बसे ग्राम कुकुर्दीकला में विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पऱ क्षेत्र की जनपद सदस्य भी मौजूद रही औऱ उन्हीने भी इस आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने पूरे माहौल को आदिवासी संस्कृति और परंपरा की झलक से भर दिया। इसके साथ ही समाज के उच्च पदों पर पदस्थ विशेष अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।
यह पूरा कार्यक्रम ग्राम पंचायत सरपंच प्रभौतिन कृपाल पैकरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सरपंच कुकुर्दीकला प्रभौतिन कृपाल पैकरा ने कहा कि
_”आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और गौरव को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसा कार्यक्रम अब प्रत्येक वर्ष आयोजित कराया जाएगा। इससे समाज के लोगों को अपनी पहचान पर गर्व करने और एकजुट होने का अवसर लगातार मिल सकेगा।”_
ग्रामवासियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने वाला और प्रेरणादायक बताया।




