छत्तीसगढ़

CG – “स्वस्थ आयु के लिए योग “ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगाँव में आयोजन…

“स्वस्थ आयु के लिए योग “ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हायर सेकेंडरी स्कूल तितिरगाँव में आयोजन

जगदलपुर। स्वस्थ आयु के लिए योग की मुख्य थीम पर इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितिरगाँव में संस्था के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक,शिक्षिका ने योग कर हुए योग दिवस मनाया।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती हेमलता त्रिपाठी ने कहा की गहन व्यायाम के विपरीत योग सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है। शरीर को मज़बूती देना लचीलापन बढ़ाना यह सभी योग के लाभ है।
वरिष्ठ व्याख्या गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा की योग मन और शरीर को सक्रिय रखता है लंबा जीवन जीने के लिए शरीर और मन का सामंजस्य और स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है और इसमें योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्या श्रीमठी सावित्री कश्यप ,पुष्प लता मसीह के आलवा रीतू सिंह, चंद्रिका सिंह राज ,नीलम झा ,रूपा यादव ,निशा भदौरिया ,निशा भदौरिया,खुश्बू चेरपा,सरिता कश्यप ,बेबीरानी महापात्र ,सुरभि वाजपेयी ,डिकेश साहू के साथ संस्था भृत्य विमलता मांझी ,चंपावती पांडे ,सुषमा मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button