Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 80वीं जयंती पर भजन संध्या में हुए शामिल, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन…

भोपाल: पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवरावसिंधिया की 80वीं जयंती पर सोमवार को सिंधियापरिवार के छत्री परिसर में स्व. माधराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलिअर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादवभजन संध्या में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा  पर अर्पित की पुष्पांजलि

उन्होंनेभजन संख्या में उपस्थित धर्मगुरुओं एवं संतजन का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्रीडॉ. यादव के साथ केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्यसिंधिया एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर व सांसदश्री वी.डी. शर्मा ने भी स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

भजन संध्यामें जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्रीनारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्तिमंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायकश्री मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्रीअनूप मिश्रा, श्री रामनिवास रावत, श्रीमती माया सिंह, श्री ध्यानेन्द्र सिंह, श्रीप्रभुराम चौधरी, श्रीमती इमरती देवी एवं श्री हितानंद शर्मा, श्री जय प्रकाश राजौरिया, श्री प्रेम सिंह राजपूत, सहित अन्य जनप्रतिनिधिएवं बड़ी संख्या में ग्वालियर-चंबल संभाग के नागरिक शामिल हुए।

पूर्व केन्द्रीयमंत्री स्व. श्री सिंधिया की 80वीं जयंती पर आयोजित भजन संध्या मेंसुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री चित्रा राय एवं श्री राजेन्द्र पारिक एवं उनके साथियोंने सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों का गायन किया।

Related Articles

Back to top button