अन्य ख़बरें

चिन्हारी महोत्सव 2026 के लिए छ.ग.औषधि पादक बोर्ड के चेयरमैन को समिति ने दिया आमंत्रण…

दुगली में माता अंगारमोती की फूल मंडाई एवं सम्मान समारोह का होगा आयोजन, महोत्सव के 11वें संस्करण की तैयारियां शुरू

धमतरी/नगरी। धमतरी जिले के दुगली वनांचल क्षेत्र में आराध्य देवी माता अंगारमोती की फूल मंडाई एवं सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित होने वाले 11वें संस्करण के चिन्हारी महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस आयोजन में शामिल होने के लिए अंगारमोती सेवा समिति दुगली की ओर से छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के चेयरमैन विकास मरकाम को सादर आमंत्रित किया गया है।

समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा,हीरामन ध्रुव,श्यामा चरण मंडावी ने छत्तीसगढ़ राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विकास मरकाम से मुलाकात कर उन्हें दुगली स्थित माता अंगारमोती प्रांगण में आयोजित होने वाले फूल मंडाई कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।

चिन्हारी महोत्सव का आयोजन क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसके माध्यम से वनांचल क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक पहचान को सहेजने के साथ ही समाज के विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों का सम्मान किया जाता है।

समिति सदस्यों ने मरकाम को महोत्सव की रूपरेखा एवं आयोजन की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। अब समिति को अतिथियों की उपस्थिति का इंतजार है।

माता अंगारमोती के पावन प्रांगण में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button