आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष-02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आप संवेदनशील रहेंगे. लोगों का मजाक भी आपको बुरा लग सकता है. मां के स्वास्थ्य की चिंता होगी. मकान या जमीन के दस्तावेजी काम आज न करें. बेचैनी को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता और योग करें. नदी, तालाब या समुद्र के पास जाने से बचें. छात्रों के लिए समय मध्यम है. नौकरीपेशा लोग भी आज धैर्य से केवल अपना काम पूरा करें.
वृषभ- 02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आप किसी बात को लेकर इमोशनल रहेंगे. इससे आपका मन द्रवित होगा. दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा. आपकी कोई पुरानी चिंता दूर होगी. इस कारण आपका मन खुश रहेगा. आप कल्पना शक्ति से रचनात्मक काम कर सकेंगे. परिजनों या दोस्तों के साथ भोजन का अवसर मिलेगा. कोई आकस्मिक यात्रा हो सकती है. आर्थिक मामलों में परेशानी नहीं आएगी. आय और व्यय में बैलेंस बना रहेगा.
मिथुन- 02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित काम आसानी से पूरे होंगे. इससे आपको प्रसन्नता होगी. सही आर्थिक योजनाओं के चलते आपकी परेशानियां कम होंगी. नौकरी और व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा. मित्रों तथा प्रियजनों के साथ की गई मुलाकात आपकी खुशी को बढ़ा देगी. परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा.
कर्क- 02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आपके दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर रहेगा. उनकी ओर से मिले उपहार आपको खुशी देंगे. बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा. स्वादिष्ट भोजन का अवसर मिलेगा. शुभ समाचार मिलेंगे. आर्थिक लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा. आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंद का अनुभव करेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन उत्तम है.
सिंह- 02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज आपके लिए कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना हितकर होगा. मन में बेचैनी रहेगी. विभिन्न चिंताएं सताएंगी. शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है. अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है. आज आप काफी भावुक रहेंगे. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. गलतफहमी के कारण नुकसान हो सकता है.
कन्या- 02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आपको यश, कीर्ति और लाभ मिलेगा. धन की स्थिति अच्छी होगी. परिजनों तथा दोस्तों संग दिन आनंद से गुजरेगा. कहीं घूमने जा सकते हैं. पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताएंगे. दांपत्यजीवन में आनंद प्राप्त होगा. संतान के समाचार मिलेंगे. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में कोई नया टारगेट आपको मिल सकता है.
तुला- 02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज का दिन शुभफलदायी है. आपके घर तथा कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा. अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा. माता से लाभ होगा. वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है.
वृश्चिक- 02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज का दिन मुश्किल भरा होगा. लेखन और साहित्य से जुड़े काम कर सकेंगे. हालांकि व्यवासायिक स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी. आज व्यापार को बढ़ाने संबंधी कोई विशेष काम ना करें. परिजनों का रवैया नकारात्मक रहेगा. विरोधियों के साथ वाद-विवाद ना करें. संतान से मतभेद हो सकते हैं. यात्रा की संभावना है. किसी अनावश्यक जगह पर धन खर्च होने से आप चिंता में रह सकते हैं.
धनु- 02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है. सर्दी और कफ की वजह से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. मानसिक चिंता का अनुभव करेंगे. धन खर्च में बढ़ेगा. नियम-विरोधी काम तथा अनैतिक काम से सम्मान को ठेस लग सकती है. जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय कम लाभ का है.
मकर- 02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आजका समय मनोरंजन तथा मिलने-जुलने में व्यतीत करेंगे. स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा और दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. धन लाभ के प्रबल योग हैं. व्यापार में वृद्धि होगी. भागीदारी से लाभ होगा. दलाली, कमिशन या ब्याज मिलने से आर्थिक लाभ होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा. काम में सफलता मिलेगी.
कुंभ- 02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. आपको कई कामों में सफलता मिलेगी. यश और कीर्ति प्राप्त होगी. आज स्वभाव में भावुकता रहेगी. महिलाओं को मायके से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे. घर में खुशी का माहौल होगा. व्यापार में भी आपको साथियों का साथ और सहयोग मिल सकेगा. आज भागीदारी के काम से आपको लाभ होगा. तन और मन से आप खुशी का अनुभव करेंगे. परिवार का माहौल सुख और शांति भरा रहेगा.
मीन- 02 नवंबर, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज आपकी कल्पनाशक्ति पूरे निखार पर होगी. आज का दिन साहित्य सृजन के लिए उत्तम है. विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. स्वभाव में भावुकता और कामुकता रहेगी. पेट दर्द की संभावना है. मन में भय रहेगा. मानसिक संतुलन बनाए रखें. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है. कार्यस्थल पर आपका काम अधूरा रह सकता है.
