अन्य ख़बरें

लखनपुर में कांग्रेस ने मनाई रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल की जयंती, बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ अभियान शुरू



(लखनपुर सितेश सिरदार सरगुजा=):–ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा शनिवार को प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह देव ने कहा कि स्व. रविशंकर शुक्ल और शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल का जीवन जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस दौरान प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने और आम उपभोक्ताओं पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस के अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत स्मार्ट मीटर बदलवाने के लिए आवेदन प्रपत्र भरवाए गए। कांग्रेस नेताओं ने आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी शराफत अली, देवधारी चौधरी, अमीरचंद गुप्ता, इरशाद खान, रामसुजान द्विवेदी, देवराज सिंह, मोजीब खान, इमरान खान, उमेश सोनवानी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button