छत्तीसगढ़

CG- सनसनीखेज घटना: फांसी के फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, संतान को लेकर विवाद की आशंका….

रायपुर. राजधानी के भनपुरी इलाके में नव विवाहिता के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घर में फांसी के फंदे पर युवती का शव लटका हुआ मिला. शुरुआती तौर पर शादी के बाद संतान नहीं होने को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है.

जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान 28 वर्षीय कृतिका साहू के रूप में हुई है. उसका पति ट्रांसपोर्टर कंपनी में कलेक्शन का काम करता था. रविवार को घर के कमरे में युवती की फांसी के फंदे पर लटकी मिली. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एफएसएल टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया.

शव को सुरक्षित नीचे उतार कर पंचानाम तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं एफएलएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. परिजनों और पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में शादी के बाद बच्चे नहीं होने का विवाद सामने आया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button