छत्तीसगढ़

CG – सेवा सहकारी समिति जयरामनगर में किसानों से सरकार खरीद रही रवि फसल का उपज दामोदर कांत नें किया उद्घाटन जानें इससे जुड़ी सारी बातें पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//केंद्र और राज्य की सरकार लगातार किसानों कों आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने और खेती के लिए प्रोत्साहित करने कई योजनाएं चला रही हैँ इसके लिए किसानों कों खेती में फसल की उपज बढ़ाने ट्रेनिंग और इसके लिए जागरूकता अभियान भी चला रही हैँ इसी कड़ी में दिनांक 24,04,26 को सेवा सहकारी समिति जयरामनगर में पीएम आशा योजना के तहत रवि फसल 2025-26 में उपार्जित चना मात्रा 5 क्विंटल 50 किलो कृषक रिस्दा क्षत्रपाल सिंह का जयरामनगर क़ृषि मंडी में खरीदी कार्य का शुभारम्भ किया गया ये पहले किसान हैँ जिनके चना के फसल से खरीदी का शुभारम्भ किया गया जहाँ जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अतिथि दामोदर कांत सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया साथ में जनप्रतिनिधि पूर्व जनपद सदस्य लक्ष्मी टंडन अमृत राठौर रमेश पटेल के अलावा अन्य किसान भी उपस्थित रहे इनके अलावा साथ सहायक नोडल अधिकारी चंद्रप्रभा मनहर आर ए ई ओ शैलेन्द्र डहरिया आर ए ई ओ समिति प्रबंधक संतोष आनंद ऑपेरटर वीरेन्द टंडन भी उपस्थित रहें।

बतातें चलें कि यहाँ किसानों से इन दरों पर इन वस्तुओ का खरीदी किया जाएगा खरीदी हेतू दरे चना 5875/- प्रति क्विंटल मसूर 7000/- क्विंटल एवम सरसो, 6200/- प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों से खरीदी किया जाना है इस हेतू मस्तूरी ब्लॉक से चना हेतू लगभग 78 किसान मसूर हेतू 32 किसान सरसो हेतु 34 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है।

Related Articles

Back to top button