छत्तीसगढ़

CG- पुलिस के भेष में दरिंदा : शादी के सपने दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो टेबलेट देकर कराया अबॉर्शन, फिर जो हुआ…..

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है, आरोप है कि ASI कमल मैरिषा ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया फिर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत IG, SP से की है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

टेबलेट देकर कराया अबॉर्शन

शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान करीब तीन साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया और कई बार शरीरी संबध बनाए। इस दौरान जब वह गर्भवती हुई, तो आरोपी ने टेबलेट देकर उसका अबॉर्शन भी कराया। पीड़िता का ये भी आरोप है कि आरोपी ने उसके कुछ निजी फोटो और वीडियो भी बनाए, जिन्हें वायरल करने की धमकी भी देता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button