छत्तीसगढ़

दीपका में 14 से 20 सितंबर तक होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ..

दीपका। नगर के प्रगति नगर स्थित स्नेह मिलन भवन में आगामी 14 से 20 सितंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा।

आयोजन में कथा वाचन पं. प्रभाकर पाण्डेय (रीवा वाले) द्वारा किया जाएगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रीमद्भागवत के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और जीवन मूल्यों का संदेश दिया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन श्री नंद किशोर अग्रवाल एवं डेंटोलिया बिंदल परिवार द्वारा किया जा रहा है।

स्थान: स्नेह मिलन, प्रगति नगर, दीपका
समय: प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से
अवधि: 14 से 20 सितंबर 2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button