धमतरी

ऑपरेशन निश्चय का बड़ा असर: भखारा-बिरेझर से मगरलोड-सिहावा तक अवैध शराब पर कार्रवाई, 5 मामले दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार; ₹46,450 का मशरूका जब्त..

*प्रेस

ऑपरेशन निश्चय का बड़ा असर: एक ही दिन में 05 अलग- अलग मामलों में अवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही…

एसपी धमतरी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान: 05 आरोपी गिरफ्तार, शराब-बिक्री की रकम व तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 46,450 रुपये की मशरूका जब्त…भखारा, बिरेझर, मगरलोड और सिहावा में पुलिस की दबिश- अवैध शराब कोचियों पर कसा शिकंजा

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के कुशल निर्देशन एवं सख्त निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत धमतरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक ही दिन में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार निगरानी, गश्त एवं सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। इसी क्रम में भखारा, बिरेझर, मगरलोड एवं सिहावा क्षेत्र में 05 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से देशी शराब, कच्ची महुआ शराब, बिक्री की रकम तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही का विवरण…थाना भखारा – अप. क्र. 116/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट
आरोपी:लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, उम्र 35 वर्ष, निवासी रामपुर, थाना भखारा।
जब्ती: 40 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 3,200, रूपये बिक्री रकम 8,100 रूपये एवं तस्करी में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल कीमत 30,000 रूपये।
कुल मशरूका: 41,300 रुपये।
चौकी बिरेझर- अप. क्र. 296/26, धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट
आरोपी: नारायण बंजारे, उम्र 63 वर्ष, निवासी अंवरी, चौकी बिरेझर।
जब्ती: 12 पौवा देशी मसाला शराब कीमत 1,200 रूपये एवं बिक्री रकम 150 रूपये।
कुल मशरूका: 1,350 रूपये।
थाना मगरलोड – अप. क्र. 169/26, धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट
आरोपी: मुकेश साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी मेघा टीकरा पारा, थाना मगरलोड।
जब्ती: 13 पौवा देशी शराब कीमत 1,100 रूपये एवं बिक्री रकम 700 रूपये ।
कुल मशरूका: 1,800 रूपये।
थाना सिहावा – अप. क्र. 73/26, धारा 34(ए) आबकारी एक्ट
आरोपी: भंगतीन बाई मरकाम, निवासी बिरगुड़ी हर्रा पारा, थाना सिहावा।
जब्ती: 04 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 800 रूपये रुपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये।
कुल मशरूका: 1,000 रुपये।
थाना सिहावा – अप. क्र. 74/26, धारा 34(ए) आबकारी एक्ट
आरोपी: रवि यादव, निवासी कमार पारा आमगांव, थाना सिहावा।
जब्ती:3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 700 रुपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये।
कुल मशरूका: 1,000/- रूपये।
अवैध शराब एवं अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान रहेगा लगातार जारी

धमतरी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए सूचना के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जिले में कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button