Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…..

रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कवर्धा के ग्राम छीरहा स्थित हाईटेक नए बस स्टैंड एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के समीप आयोजित भक्तिमय रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मीनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने रामधुनी कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए रामधुनी टीम के सदस्यों के साथ बैठकर कीर्तन भी किया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए प्रदेश की उन्नति और सभी नागरिकों के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान रामधुनी कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं भक्तिमय आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है।

लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Related Articles

Back to top button