Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

रायपुर: कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अटल नगर नवा रायपुर के नवागांव में दुग्ध व्यवसाय कल्याण संघ द्वारा आयोजित भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी।

’दुग्ध उत्पादन के व्यवसाय से परिवार को सक्षम बनाए’

पशुपालन मंत्री श्री नेताम ने कहा कि सबको शासकीय रोजगार मिले यह संभव नहीं है, लेकिन स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बने यह अपने हाथ में है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में व्यवसाय की काफी संभावनाएं है। गाय, भैंस पालन आमतौर पर कम लागत में घर पर आसानी हो जाता है। इस काम में महिलाएं भी विशेष रूप से हाथ बटातीं हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को सक्षम बना सकते हैं।

’दुग्ध उत्पादन में ज्यादा से ज्यादा परिवारों और महिलाओं को रोजगार मुहैया कराना उद्देश्य’ 

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर के 5 जिलों में दुधारू गाय पालन करने की योजना शुरू की है। इसमें कोई भी ऐसी महिलाएं जो दुग्ध उत्पादन में रूचि रखती हैं, उन महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में भी दुग्ध उत्पादन में ज्यादा से ज्यादा परिवारों और महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य ये दुग्ध उत्पादन के व्यवसाय में जोड़ने दुग्ध शीतल संयंत्र भी स्थापित किए गए हैं। दुग्ध एकत्र करने के लिए क्लस्टर तैयार किया गया है।

पशुपालन मंत्री नवागांव में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में हुए शामिल

’दुग्ध उत्पादन से महिलाएं रोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त हुई’

इस केन्द्र में पशुपालक अपने दुध को छोड़ते, रोज दुध की एंट्री होती है और 10 दिवस के भीतर उनका भुगतान भी किया जाता है। इससे महिलाएं रोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं। कार्यक्रम में दुग्ध कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश यदु, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप साहू, सदस्य श्रीमती ईश्वरी गिधौड़े, जनपद सदस्य श्री संतोष यदु, नवागांव के सरपंच श्री धर्मेन्द्र पटेल, परमानंद यादव, उद्योग यदु, गोलू हिरवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button