Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

Dhamtari:धान खरीदी व्यवस्था चरमराई, किसानों की पीड़ा सुनने पहुँची विधायक डोंगरडुला धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं पर विधायक ने दिखाई सख़्ती…

धमतरी नगरी….
क्षेत्र के डोंगरडुला धान खरीदी केंद्र में इन दिनों धान खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान बेचने आए किसानों को न तो समय पर बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा था और न ही खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। स्थिति इतनी गंभीर थी कि किसानों का धान अधिकारियों द्वारा अनावश्यक रूप से रिजेक्ट किया जा रहा था, जिससे किसान हताश और परेशान होकर वापस लौटने को मजबूर हो रहे थे।
किसानों की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक महोदया ने धान खरीदी केंद्र डोरदुला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक महोदया ने मौके पर जाकर किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। किसानों ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक भी बारदाना उपलब्ध नहीं कराया गया, वहीं हमाली कार्य भी ठप होने के कारण कई किसान बिना धान बेचे ही लौट रहे थे।
निरीक्षण के दौरान जब विधायक महोदया ने पाया कि अधिकारियों द्वारा किसानों का धान बेवजह रिजेक्ट किया जा रहा है, तो उन्होंने इस पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक महोदया ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का धान गुणवत्तापूर्ण होने पर किसी भी हालत में खरीदा जाए और उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उनके सख़्त निर्देश के बाद मौके पर ही किसानों का धान खरीदा गया, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली।
विधायक महोदया ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र की पूरी व्यवस्था तत्काल सुव्यवस्थित करने, समय पर बारदाना उपलब्ध कराने, हमाली कार्य को सुचारू रूप से चालू रखने तथा किसानों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की रीढ़ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक महोदया के इस त्वरित हस्तक्षेप और संवेदनशील रवैये से किसानों में संतोष देखने को मिला। किसानों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक महोदया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरीक्षण से ही धान खरीदी की व्यवस्था में सुधार संभव हो पाया।
इस निरीक्षण कार्यक्रम में कुलदीप साहू (प्रदेश सचिव, युवा कांग्रेस), जयंती साहू (पार्षद), तामेश्वरी साहू, मयंक ध्रुव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में धान खरीदी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग रखी।

Related Articles

Back to top button