Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – चाकूबाजी से दहल उठा रायपुर रेलवे स्टेशन, बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया जान लेवा हमला, नकद और मोबाइल लूटकर हुए फरार…..

रायपुर। रेलवे स्टेशन से चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री से मारपीट और लूटपाट की घटना हुई है। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और नकदी व मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक घटना युवक रायपुर के नहरपारा निवासी गजालुद्दीन के साथ हुई है। गजालुद्दीन नागपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और पहले उससे विवाद किया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

हमलावरों ने अचानक चाकू निकालकर गजालुद्दीन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी युवक के करीब 8 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूटकर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में गजालुद्दीन प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़ा। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button