छत्तीसगढ़

बाॅंकीमोंगरा में HMS कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न,अग्रवाल ने किया संगठन मजबूत करने का आवाहन…..

नयाभारत हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) यूनियन की कोरबा जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक
बाॅंकीमोंगरा में आज आयोजित की गई थी। बैठक में कोरबा जिले के चारों कोयला क्षेत्रों—कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा एवं दीपका के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, श्रमिक हितों की रक्षा तथा आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में मुख्य रूप से एचएमएस के केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल, केंद्रीय सचिव एवं जेसीसी सदस्य गिरजा साहू, केंद्रीय प्रभारी विकास पाठक, कोरबा एरिया अध्यक्ष अजीत पाण्डेय, कोरबा एरिया महामंत्री सुरेन्द्र मिश्रा,बाॅंकीमोंगरा अध्यक्ष भोला पटेल सहित कुसमुंडा, गेवरा एवं दीपका एरिया के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में केदारनाथ ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर एचएमएस यूनियन को और अधिक मजबूत बनाएं तथा कोयला कर्मचारियों के अधिकारों, समस्याओं और समाजहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य करें।


बैठक के दौरान विभिन्न एरिया के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की। साथ ही श्रमिकों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button