छत्तीसगढ़
कोरबा जिले प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से हो रहा रेत का अवैध परिवहन, दीपका की ओर दौड़ रही ट्रैक्टर,कारोबारियों के हौसले बुलंद

नयाभारत
बाँकीमोंगरा क्षेत्र के चाकाबुड़ा,कटघोरा-दीपका क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन का कारोबार बेखौफ जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिबंध लागू होने के बाद भी कई ट्रैक्टरों से रेत का परिवहन कर दीपका की ओर ले जाया जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद दिन और रात दोनों समय ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत ढुलाई की जा रही है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि अवैध कारोबारियों को कार्रवाई का कोई डर नहीं है। लोगों का आरोप है कि यदि नियमित निगरानी और प्रभावी जांच होती तो प्रतिबंध के दौरान इस तरह खुलेआम रेत परिवहन संभव नहीं होता।अवैध रेत परिवहन से शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं नदियों और नालों से अनियंत्रित रेत उत्खनन पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। बारिश के दौरान कटाव और पुल-पुलियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है।भारी मात्रा में रेत लेकर चलने वाले ट्रैक्टर तेज गति से मुख्य मार्गों पर गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संयुक्त अभियान चलाकर अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टरों को जब्त किया जाए



