छत्तीसगढ़

CG-अधिकारी के पिता हुए लूट के शिकार ? बदमाश दो लाख छीनकर फरार, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश..

डेस्क : सूरजपुर जिले के एक बैंक से 2 लाख रुपए निकालकर बाइक की डिक्की में रख रहे एक व्यक्ति से अज्ञात बदमाश पूरी रकम छीनकर फरार हो गए. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.

सूत्रों के हवालों से पता चला है कि उठाईगिरी की घटना IPS अधिकारी के पिता के साथ हुई है जो एक बैंक से पैसा निकालकर बाइक की डिक्की में रख रहे थे. उसी दौरान बदमाश उनसे 2 लाख रुपए छीनकर फरार हो गए. घटना की रिपोर्ट प्रतापपुर थाने में दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुट गई है.

दरअसल जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े उठाईगिरी की यह बड़ी वारदात सामने आई है. सूत्रों के अनुसार उठाईगिरी के शिकार हुए व्यक्ति एक आईपीएस अधिकारी के पिता बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति मानपुर क्षेत्र का निवासी है. वह शनिवार को प्रतापपुर स्थित बैंक में 2 लाख रुपए निकालने गया था. बैंक से रकम निकालने के बाद वह साप्ताहिक बाजार के पास अपनी बाइक के पास पहुंचा और पैसे को बाइक की डिक्की में रख रहा था.

बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से ही बैंक के बाहर उसकी रेकी कर रहे थे. जैसे ही व्यक्ति ने पैसा डिक्की में रखा, दो अज्ञात युवक आए और झपट्टा मारकर रकम छीन ली और मौके से फरार हो गए. इस दौरान पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे. घटना की सूचना तुरंत प्रतापपुर पुलिस को दी गई.

उधर रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. वहीं सूत्रों के हवाले से बड़ी बात सामने आ रही है कि जिनके साथ यह उठाईगिरी हुई है, वे छत्तीसगढ़ में ही पदस्थ एक आईपीएस अधिकारी के पिता हैं. वर्तमान में उक्त आईपीएस अधिकारी प्रदेश के ही एक जिले में पुलिस टीम की कमान संभाल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button