छत्तीसगढ़
बाॅंकीमोंगरा SECL के मकान में लगी आग,अंदर रखा था टेंट का सामान ,पुलिस,नगर प्रशासन सहित फायरब्रिगेड मौके पर मौजूद,देखे पूरी जानकारी….

नयाभारत
- बाॅंकीमोंगरा के पुराने थाने के पीछे कॉलोनी के रहस्वासी क्षेत्र में SECL के मकान में अचानक आग लग गई, बताया जा रहा दोपहर लगभग 12:30 बजे बच्चे खेल रहे थे अचानक बंद पड़े SECL के मकान से निकलता धुआं देखे अपने परिजनों को बताया देखते देखते धुँआ भीषण आग का रूप लेने लगा,जागरूक लोगों ने 112 को कॉल किया टीम मौके पर पहुँची,साथ ही जानकारी मिलने पर नगर पालिका परिषद बाॅंकीमोंगरा के विद्यासागर भी तत्काल मकान के समीप पानी का टैंकर लेकर पहुंचे,स्थानीय लोग एवं पड़ोसियों की मदद से मकान के आगे और पीछे की ओर से अगल बगल में उपलब्ध पानी एवं
टैंकर से पीने को बाल्टियों में भर कर डाला जा रहा था,धीरे धीरे आग की लपटें कम होने लगी,तो लोगो ने राहत की सांस ली। इसी बीच कुसमुंडा से आए secl की फायर ब्रिगेड भी मौक पर पहुँच गई।
जानकारी में बात सामने आई कि इस मकान में टेंट का सामान रखा हुआ था,आग कैसे लगी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

ख़बर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। सुखद बात ये रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। जागरूक लोगों की मदद से फैलते आग में काबू पा लिया गया नहीं तो,आस पास में आग बुरी तरह से फैल सकती थी,बड़ी दुर्घटना टल गई।




