छत्तीसगढ़

CG-PM आवास में रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा,युवक-युवती को कमरे में बंद कर मोहल्लेवासियों ने बुलाया पुलिस,फिर जो हुआ…

डेस्क : छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के बगीचा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान में युवक युवतियों को मोहल्लेवासियों ने अय्याशी करते पकड़ लिया। नाराज मोहल्लेवासियों ने दोनों युवक को रातभर कमरे में बंद कर रखा। सुबह घटना की पार्षद को जानकारी दी गई।

जानकारी के बाद पार्षद मोहल्ले में आए और मोहल्लेवासियों की मौजूदगी में दोनों लड़कों को कमरे से बाहर निकाला गया। भीड़ के बीच दोनों लड़कों को बुलाया गया और मोहल्लेवासियों से रायशुमारी के बाद पार्षद ने दोनों युवकों को अनोखी सजा सुनाई। सबके सामने मुर्गा बनवाया। मुर्गा बने लड़कों से कहलवाया, आज के बाद वे इस मोहल्ले में नहीं आएंगे। अगर किसी ने पकड़ लिया तो हम दोनों को जूता खाने की सजा हमे मंजूर होगा।

जब दोनों लड़के मुर्गा बने थे, उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button