CG – मस्तूरी में सर्व आदिवासी समाज ने किया अधिकारियों का आत्मीय स्वागत: SDM शिव कुमार कंवर तहसीलदार चांदनी ध्रुव व शिल्पा भगत का अभिनंदन पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//जिले के अनुविभाग मस्तूरी में पदस्थ आदिवासी समाज के गौरवशाली अधिकारियों का सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया। समाज और संगठन की ओर से अधिकारियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन…
यह आत्मीय मुलाकात मस्तूरी अनुभाग कार्यालय में हुई। सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ‘कंवर रत्न’ शिव कुमार कंवर ‘गोंडवाना रत्न’ तहसीलदार चांदनी ध्रुव एवं तहसीलदार शिल्पा भगत से भेंट कर उन्हें बधाई दी और समाज की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समाज ने जताया गौरव…
पदाधिकारियों ने कहा कि मस्तूरी जैसे बड़े अनुभाग में आदिवासी समाज के तीन-तीन अधिकारियों का एक साथ पदस्थ होना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। अधिकारियों की कार्यशैली, सरलता और जनहितैषी निर्णयों से आदिवासी समाज ही नहीं, पूरा क्षेत्र लाभान्वित हो रहा है।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित…
स्वागत कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक, अध्यक्ष और युवा पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह पैकरा पूर्व सभापति, संरक्षक व प्रवक्ता रिखीराम नेताम, गोड़ समाज अध्यक्ष डीपी मरावी, उपाध्यक्ष व पूर्व जनपद सदस्य शिव जगत, संचालक पद्मभूषण सिंह पैकरा, गोड़ समाज अध्यक्ष ननकी राम जगत, कर्मचारी संघ अध्यक्ष भगवान सिंह जगत, सरपंच सलाहकार सुनील मरकाम, युवा अध्यक्ष मनोज मरावी, प्रधान पाठक लखेश्वर नेताम सहित समाज व संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अधिकारियों ने दिया आश्वासन…
SDM शिव कुमार कंवर ने समाज का आभार जताते हुए कहा कि “शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है। आदिवासी समाज के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।” तहसीलदार चांदनी ध्रुव और शिल्पा भगत ने भी समाज के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा और वनाधिकार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अंत में सभी ने जलपान ग्रहण किया और कार्यक्रम का समापन हुआ।




