छत्तीसगढ़

CG – मेडिकल कॉलेज में HIV पॉजिटिव महिला से बदसलूकी, प्रसव के बाद जबरन कराया गया ये काम……

जगदलपुर। जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में एक HIV पॉजिटिव महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि, प्रसव के बाद महिला से जबरन सफाई कराई गई, इतना ही नहीं उसकी पहचान सार्वजनिक कर दी गई। जिससे उसकी गरिमा और गोपनीयता को ठेस पहुंची।

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद परपा थाना पुलिस ने स्टाफ नर्स समेत अन्य संबंधित कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं घटना को लेकर सामाजिक संगठन बस्तर पॉजिटिव नेटवर्क ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने अस्पताल प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Back to top button