अन्य ख़बरेंछत्तीसगढ़

आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में एसडीएम ने बाॅंकीमोंगरा परिषद के नामांकित पार्षदों को दिलाई शपथ…..

नयाभारत कोरबा ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा 02/07/26 को पत्र जारी कर नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा के नामांकित पार्षदों (एल्डरमैन) के रूप में राखी अग्रवाल,निराकार नाहक,देव यादव,जितेन्द्र सिंह की नियुक्ति की है।
इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद बाँकीमोंगरा के प्रांगण में एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समाहरोह आज सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन रहे,अध्यक्षता विधायक प्रेमचंद पटेल ने की,सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो,पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा अतिविशिष्ट अतिथि एवं पालिका उपाध्यक्ष गायत्री कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
सभी की उपास्थिती में कटघोरा एस.डी.एम ने नवनियुक्त एल्डरमैन राखी अग्रवाल,निराकर नाहक,देव यादव,जितेंद्र सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के उपरांत नवनियुक्त एल्डरमैन का अतिथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकानाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button