छत्तीसगढ़

CG – शासकीय बाल गृह (बालक एवं बालिका) जगदलपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…

शासकीय बाल गृह (बालक एवं बालिका) जगदलपुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जगदलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय बाल गृह (बालक एवं बालिका) जगदलपुर में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में संस्था में निवासरत बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

बाल गृह (बालक) में योग प्रशिक्षक सुश्री सावित्री पांडेय एवं योग शिक्षिका सुश्री मानशी गजेंद्र ने बच्चों को योगाभ्यास कराया, जबकि बाल गृह (बालिका) में योग शिक्षिका इंदिरा पदमाकर ने योग प्रशिक्षण प्रदान किया। योग सत्र के दौरान बच्चों को योग के महत्व तथा इसके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पाणिग्राही ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन की आधारशिला है। उन्होंने बच्चों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा नियमित रूप से योगाभ्यास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और जीवन दर्शन का अमूल्य उपहार है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है।

कार्यक्रम में प्रभारी अधीक्षक मनोजकांत जोशी ने कहा कि योग आत्मअनुशासन, धैर्य और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के माध्यम से अपने शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में रंजीता देवांगन, अनिता पाणिग्राही, विनोद बत्ती, लक्ष्मी कश्यप एवं पार्वती कुंजन सहित बाल गृह के बालक-बालिकाओं और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों एवं कर्मचारियों ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button