छत्तीसगढ़

CG – एक के बाद एक 9 लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, जताई जा रही ये आशंका, सभी का अस्पताल में इलाज जारी…..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। जहां जंगली मशरूम खाकर दो बच्चे समेत 9 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 9 लोगों ने जंगली मशरूम खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए वाड्राफनगर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

बीएमओ डॉक्टर हेमंत दीक्षित का इस मामले में कहना है कि सभी की स्थिति सामान्य है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अभी जंगली पुटु (खुखड़ी) खाने से लोग बचे क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ जहरीली भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button