छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

लाभचंद बाफना पूर्व संसदीय सचिव के तीन मोबाइल नंबर अनधिकृत एक्सेस,(हैक) लोगों से सतर्क रहने की अपील

लाभचंद बाफना पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा

7000885784

साजा. साजा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना के मोबाइल नंबर 8889986848, 9425207261 एवं 9827164429 के हैक/अनधिकृत रूप से एक्सेस होने की सूचना सामने आई है। इसके बाद बाफना से जुड़े मित्रों, परिचितों एवं आमजनों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। बताया गया है कि उक्त नंबरों से यदि किसी व्यक्ति को मैसेज, कॉल, लिंक अथवा पैसों से संबंधित कोई अनुरोध प्राप्त होता है तो उस पर भरोसा नहीं करें। ऐसे किसी भी संदेश या कॉल के जवाब में OTP, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करें और न ही किसी प्रकार की राशि ट्रांसफर करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचने की सलाह दी गई है। साइबर ठगी की आशंका को देखते हुए लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है, ताकि समय रहते लोगों को सावधान किया जा सके और किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचाव हो सके।

Related Articles

Back to top button