CGBSE 10 वीं मे 97.8% अंक हासिल कर कटकोना निवासी लक्ष्मी राजवाड़े ने गांव और क्षेत्र का रोशन किया नाम।

((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
सरगुजा जिले के लखनपुर के ग्राम कटकोना निवासी लक्ष्मी राजवाड़े पिता निर्मल राजवाड़े ने CGBSE 2026 के परीक्षा में 97.8% अंक हासिल कर अपने परिवार गांव सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है! छात्र लक्ष्मी राजवाड़े पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्यनरत है! छात्रा लक्ष्मी राजवाड़े ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजन और अपने माता-पिता परिवार को दिया है!इनकी सफलता से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है! पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय CGBSE 10 वीं दूसरा स्थान हासिल किया! लक्ष्मी राजवाड़े के पिता गाँव में सिलाई का काम करते हैं और माता गृहणी है !
क्षेत्र के जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया जी ने गांव के छात्र लक्ष्मी राजवाड़े को ईस सफलता के लिए बहुत- बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आगे और भी अच्छा पढाई करने के लिए कहा है, छात्र को पढ़ाई में कभी भी कोई आवश्यकता पड़े तो उसके लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया है !!
