छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी ब्लॉक में तेंदुआ मुड़पार सरपंच-सचिव की लापरवाही पर CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार तेंदुआ में सरपंच दिलीप मन्नेवार और सचिव रामायण की कार्यालयीन समय में अनुपस्थिति का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने CM हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई है और जांच की मांग की है।

क्या है मामला…

शिकायतकर्ता सुरेश कुमार पोर्टे के अनुसार, 21 मई 2026 गुरुवार को सीपत क्षेत्र के मुड़पार के आश्रित ग्राम तेंदुआ में पंचों और ग्रामीणों की उपस्थिति में विशेष पंचायत बैठक बुलाई गई थी। लेकिन बैठक में सरपंच दिलीप मन्नेवार और सचिव रामायण/दीना वस्त्रकार पूर्व और वर्तमान सचिव दोनों ही अनुपस्थित रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यालयीन समय में भी पंचायत भवन में सरपंच-सचिव नहीं मिलते, जिससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है।

शिकायत के साथ ही ग्रामीणों ने 3 दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। हालांकि अभी तक विभाग की ओर से कोई अधिकारी टिप्पणी या निराकरण दर्ज नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता बनी रहे।

बताते चलें कि हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायतों का निराकरण 7 से 30 दिनो में किया जाता है। मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

दरअसल यहाँ जल जीवन मिशन में यहाँ भारी अनियमित्ता कों लेकर ग्रामीण भारी आक्रोश में है और सरपंच दिलीप मन्नेवार और सचिव रामायण नें गुपचुप तरीके से ठेकेदार कों (NOC) दे दिया जबकि यहाँ जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाए गए पानी टंकी और पाइप लाइन में अनगिनत खामिया है यहाँ 40 से अधिक घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा जगह जगह पाइप फटा है पर सरपंच नें काम पूरा होनें कि बात कह कर NOC दे दिया वो भी बिना ग्राम सभा बैठक किए जिसको लेकर ग्रामीण भड़के है और हर हाल में इसकी जाँच चाह रहें है देखना होगा कब इसकी जाँच होती है और कब इन भ्रष्टाचार करने वालों कों सजा मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button