छत्तीसगढ़

जलेश्वर महादेव मंदिर में चला महा-सफाई अभियान,महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया श्रमदान, स्वच्छता ही सेवा अभियान में जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों और ग्रामीणों ने की सफाई,दिलाई गई स्वच्छता की शपथ।

पंडरिया/स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत डोंगरियाकला स्थित प्रसिद्ध जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत महा-सफाई अभियान चलाया गया।अभियान में जनपद पंचायत के अधिकारियों, जिला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाया।

सुबह से शुरू हुए अभियान में मंदिर प्रांगण,मुख्य द्वार और आसपास के क्षेत्र में फैले कचरे, पॉलिथीन एवं सूखे पत्तों की सफाई की गई। एकत्रित कचरे का कचरा वाहन के माध्यम से उचित निपटान किया गया।

अभियान में गांव की महिलाओं, स्वच्छता दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विशेष भागीदारी रही। महिलाओं ने श्रमदान के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया।

जनपद पंचायत पंडरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित दुबे ने कहा कि ….स्वच्छता ही सच्ची सेवा है। मंदिर से शुरू हुई यह पहल अब हर घर तक जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने हाथ उठाकर आसपास गंदगी नहीं फैलाने,कचरे का उचित निपटान करने,सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला समन्वयक SBM संजय सोनी,सलाहकार स्वाती शुक्ला,ब्लॉक समन्वयक पंचू टंडन,समन्वयक पवन तिवारी, सरपंच बैजनाथ चंद्रवंशी, सचिव कमल चंद्रवंशी,जलेश चंद्रवंशी, रमेश शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button