छत्तीसगढ़

CG – पाली में मैराथन बैठक जन्म प्रमाण पत्र एमबीयू अपडेट और नशा मुक्ति पर एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश पढ़े पूरी ख़बर

कोरबा//कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को पाली विकासखण्ड में अनुविभागीय अधिकारी रोहित सिंह की अध्यक्षता में मैराथन बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रथम पाली में विकासखण्ड पाली के समस्त में संकुल शैक्षिक समन्वयक और द्वितीय पाली में विकासखण्ड के समस्त प्राचार्यो की उपस्थिति में बैठक हुई, जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य और नशा मुक्ति से जुड़े अहम निर्देश दिए गए।

बैठक में अपार आई.डी. से जुड़े बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के दस्तावेज 2 दिन के भीतर संकलित कर तहसील पाली और हरदीबाजार में जमा करने के निर्देश दिए गए। दस्तावेज मिलने के 10 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य किया गया। जिन बच्चों की जानकारी एमबीयू अपडेशन के लिए प्राप्त हो गई है, उन्हें शिविर में ले जाकर बायोमैट्रिक अपडेट कराने के आदेश दिए गए।

सभी निजी, शासकीय स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने के निर्देश एसडीएम ने दिए और स्पष्ट कहा कि स्कूल परिसर के 100 मीटर के अंदर अगर कोई दुकान तंबाकू या नशीले पदार्थ बेचती पाई गई तो इसकी पूरी जवाबदेही प्राचार्य और स्कूल प्रबंधन की होगी। 2 दिन के भीतर ऐसे दुकानों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सरल करने के निर्देश।

अब 45 दिन में जाति प्रमाण पत्र बनाकर बच्चों को वितरित करना होगा। कम दस्तावेजों में काम करने को कहा गया। इस संबंध में अगली समीक्षा बैठक 21 सितंबर 2026 को तय किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा संचालित “नशा मुक्त विकसित भारत अभियान” को पाली विकासखंड में विशेष प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए गए और राष्ट्रीय महत्व के कार्यों को पूर्ण गंभीरता से और समय सीमा में पूरा करने कहा। बैठक में तहसीलदार पाली भूषण सिंह मण्डावी, तहसीलदार हरदीबाजार अमित केरकेट्टा, नायब तहसीलदार राशिका अग्रवाल, ब्लाक शिक्षा अधिकारी कुमदेश गोभिल, सहायक विकासखण्ड शिक्षाधिकारी मनीराम मरकाम, विकासखण्ड स्रोत समन्वयक रामगोपाल जायसवाल, डाटा एंट्री आपरेटर नितेश कुमार सोनी सहित शिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button