सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का किया दौरा,विकास कार्यों का भूमिपूजन।

कवर्धा/क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की।
दौरे के दौरान सांसद पांडेय ने ग्राम पनेका में सरस्वती शिशु मंदिर के पास सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 3 लाख रुपये तथा ग्राम दशरंगपुर में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा उनके प्रयासों एवं अनुशंसा से पर्यावरण विकास एवं उपकर निधि के अंतर्गत ग्राम बैजी में सीसी सड़क निर्माण के लिए 7 लाख रुपये एवं ग्राम गोपालभावना में सीसी सड़क निर्माण के लिए 7 लाख रुपये की स्वीकृति मिली, जिनका उन्होंने भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर सांसद पांडेय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, अमित शाह की रणनीति और विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है,जिससे बस्तर सहित अन्य क्षेत्रों में शांति और विकास का वातावरण बना है।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष गणेश तिवारी,जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र साहू,मंडल अध्यक्ष खेलेश्वर साहू,सीताराम साहू, महामंत्री राजू चंद्रवंशी,विकास पांडेय, सौरभ सिंह, राजेंद्र चंद्राकर, जोगेंद्र चंद्राकर, विजय चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि,सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता
दौरे के दौरान सांसद संतोष पांडेय जानकीवन धाम में आयोजित विशाल शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ में शामिल हुए। साथ ही ग्राम धरमपुरा में आयोजित महायज्ञ में भी सहभागिता कर यज्ञ कुंड की परिक्रमा एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद



