धमतरी

वनांचल में विकास की नई शुरुआत,देवपुर-देउरपारा मार्ग पर बनेगा नया पुल, ग्रामीणों को मिलेगी राहत…

धमतरी जिले के सिहावा वनांचल क्षेत्र में विकास की एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गणेश घाट में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का भूमिपूजन विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। पुल निर्माण से अब क्षेत्र के लोगों को बारिश के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है..

देवपुर-देउरपारा से श्रृंगी ऋषि पहाड़ी पहुंच मार्ग पर बनने वाला यह पुल लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया जाएगा। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस पुल की मांग कर रहे थे, क्योंकि बरसात के दौरान नदी में बाढ़ आने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता था…

अम्बिका मरकाम ने कहा लंबे समय से क्षेत्रवासी इस पुल की मांग कर रहे थे। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य सरकार ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है…

इस वजह से ग्रामीणों, छात्रों और किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल बनने के बाद अब सालभर सुरक्षित और आसान आवागमन संभव हो सकेगा…भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही…

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत धमतरी अध्यक्ष अरुण सर्वा ने की। वहीं प्रकाश बैस, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, भुनेश्वरी धृतलहरे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे….

ग्रामीणों ने पुल निर्माण की स्वीकृति पर खुशी जताई। उनका कहना है कि पुल बनने से बच्चों की पढ़ाई, किसानों के कृषि कार्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी। साथ ही आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी…

गौरतलब है कि गणेश घाट क्षेत्र में हाल ही में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से एनीकट-कम-कॉजवे निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है…

वनांचल क्षेत्रों में सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पुल निर्माण कार्य गुणवत्ता और तय समयसीमा के अनुसार पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button